फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को फिर घेरा

Tue, 09 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को फिर आड़ेहाथों लिया। जिले की स्वास्थ्य सेेवाओं और कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को नाकारा करार दिया। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 10 साल में भाजपाई शासन ने कैथल को बदहाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। एक बयान जारी कर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कैथल जिले के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। मरीजों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नुमाइंदों ने 10 साल में सरकारी अस्पताल को बीमार करके रख दिया है। न डॉक्टर हैं, न दवा है, मशीनें खराब पड़ी हैं, न सफाई व्यवस्था है और न उचित संसाधन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें