फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत समिति सीवन के उपाध्यक्ष बने सुरेंद्र

Tue, 12 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
13 सीवन। खंड कार्यालय में जीत का प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। पंचायत समिति सीवन के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को खंड कार्यालय में चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित सुरेंद्र सिंह कश्यप ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश की देखरेख में ईवीएम से हुए मतदान में 16 में से 12 वोट सुरेंद्र

सिंह को मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी रॉकी को 4 वोट मिले।

सुरेंद्र सिंह भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख और पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर समर्थित हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस जीत में बाजीगर ने एक बार फिर ‘गेम चेंजर’ की भूमिका निभाई। इससे पहले भी पंचायत समिति सीवन के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित
विज्ञापन


बलविंदर कौर की जीत में उनका अहम योगदान रहा था।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की लहर जारी है और जनता भाजपा को निरंतर समर्थन दे रही है।
विज्ञापन


चुनाव में जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, पंचायत समिति चेयरपर्सन बलविंदर कौर, मांगेराम जिंदल, किसान सेल के जिला अध्यक्ष संजय सैनी, गुरमीत सिंह, गगन, निर्भय सिंह ओलख, बंसीलाल, जसबीर, अमन और विक्की शर्मा मौजूद रहे।

13 सीवन। खंड कार्यालय में जीत का प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें