फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्भवती महिलाओं की जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए सुरक्षित जननी माह आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 नवंबर से जिले में सुरक्षित जननी माह अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर उपचार और उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर गर्ग के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञों और लेडी मेडिकल अधिकारियों की ओर से गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण एंटीनेटल चेकअप (एएनसी) जांच की जाएगी। विभाग का प्रयास है कि महिलाओं को जांच के लिए अपने स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र से बाहर न जाना पड़े। जांच में जिन गर्भवती या धात्री महिलाओं का हीमोग्लोबिन 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम मिलेगा, उन्हें उसी दिन स्वास्थ्य केंद्र पर आयरन सुक्रोज इंजेक्शन की पहली खुराक दी जाएगी, ताकि खून की कमी को समय रहते दूर किया जा सके।

एक ही दिन में पूरी होंगी जांच और उपचार संबंधी प्रक्रियाएं...
स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत पंजीकरण, बीपी और वजन की जांच, लैब टेस्ट, ओजीटीटी जांच, डॉक्टर से परामर्श और दवाइयों का वितरण एक ही दिन सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाओं को पौष्टिक जलपान के रूप में गुड़ और चना भी दिया जाएगा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष स्क्रीनिंग कर जरूरत के अनुसार उन्हें उचित उपचार और रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान आशा वर्करों को अपने क्षेत्र की पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सेवा का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को रोकना और प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। - डॉ. बलविंदर गर्ग, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें