फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निलंबित पटवारियों का किया समर्थन

Tue, 09 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने राज्य सरकार से राजस्व विभाग की गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि विभाग में अव्यवस्थाओं और स्टाफ की भारी कमी के चलते फील्ड कर्मी लगातार दबाव में काम कर रहे हैं, फिर भी उनके साथ अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

एसोसिएशन ने विशेष रूप से फसल खराबा सत्यापन के दौरान निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने की मांग की है। आरोप था कि उन्होंने एक ही फोटो कई बार अपलोड की, जबकि 31 लाख एकड़ फसल का आंकलन केवल 750-800 पटवारियों ने 20 दिनों में पूरा किया था। एसोसिएशन ने इसे चुनौतीपूर्ण काम बताते हुए कहा कि एक-एक खसरा नंबर की अलग फोटो अपलोड करना संभव नहीं था।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने यह भी कहा कि “मेरी फसल मेरा ब्योरा” और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हर साल हजारों फर्जी रजिस्ट्रेशन होते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने वालों और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


चल रही कमी ः पटवारियों और कानूनगो की कमी पर एसोसिएशन ने चिंता व्यक्त की। कई जिलों में एक पटवारी को 8 से 10 सर्किलों का अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ रहा है, जिससे फील्ड कार्य प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि नई नियुक्तियों की घोषणा किए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन नवनियुक्त पटवारियों को न पूरी सैलरी दी जा रही है और न ही ज्वाइनिंग को लेकर स्पष्ट रोडमैप जारी किया गया है। सरकार से इस दिशा में तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें