कैथल। हेरोइन सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने सप्लायर आरोपी गांव कल्लर माजरा निवासी विजय कुमार को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 नवंबर 2023 को पुलिस ने आरोपी कल्लर माजरा निवासी बैशाखी राम को उसके मकान पर दबिश देकर काबू किया था। उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बैशाखी राम को यह हेरोइन विजय ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी विजय के कब्जे से 1000 रुपये ड्रगमनी बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवादलाहन सहित आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने 100 लीटर लाहन सहित एक आरोपी काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी क्योड़क पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद क्योड़क निवासी सोमपाल के मकान पर दबिश दी। वहां ड्रम में हाथ मार रहे संदिग्ध सोमपाल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में ड्रम से 100 लीटर लाहन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद