फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोडा पोस्त सप्लाई करने में सप्लायर काबू

Tue, 01 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डोडा पोस्त सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने सप्लायर आरोपी गांव शादीपुर जिला पटियाला पंजाब निवासी राजिंद्र पाल को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 सितंबर को चौकी हरनौली पुलिस ने डेरा रल्ला सिंह वाला चंडीगढ़ प्लॉट अरनोली सडक़ पर आरोपी गांव पिंजौला निवासी जसविंदर को एक किलो 58 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया था। जांच के दौरान आरोपी जसविंदर ने कबूल किया था कि उसको यह डोडापोस्त राजिंद्र पाल ने उपलब्ध करवाया है। आरोपी राजिंद्र पाल के कब्जे से 1500 रुपये ड्रगमनी बरामद कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवादमकान से अंगूठी, बर्तन व नकदी चोरी
विज्ञापन

कैथल। गांव खेड़ी गुलाम अली में चोर रात के समय एक मकान से अंगूठी, बर्तन व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी विजयदीप सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 29 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सोने की अंगूठी, बर्तन व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें