फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतिबंधित नशीली गोलियां व नशीला घोल बरामदगी मामले में सप्लायर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां, नशीला घोल बरामदगी मामले में नशा सप्लाई करने के आरोपी भगत सिंह काॅलोनी कैथल निवासी अतुल छोक्कर को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 6 अगस्त को पुलिस की टीम ने रजबाहा पुल, भागल-बलबेहड़ा रोड के पास से आरोपी जसविंद्र निवासी वार्ड नंबर-11, गुहला को काबू किया गया था। उसके कब्जे से 17 खाली प्लास्टिक की छोटी शीशियां और एक प्लास्टिक की बोतल में रखा 581 ग्राम नशीला घोल मिला। इसके अलावा आरोपी की जेब से बुप्रेनोरफिन नामक 10 टेबलेट बरामद हुई थी। आरोपी जसविंद्र ने स्वीकार किया था कि वह प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है और इस घोल को छोटी-छोटी शीशियों में भरकर नशा करने वाले लोगों को लगभग 200 रुपये प्रति शीशी के हिसाब से बेचता है। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी जांच सीआईए गुहला की ओर से शुरू की गई थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जसविंद्र को यह नशीला पदार्थ भगत सिंह कालोनी कैथल निवासी अतुल छोकर ने उपलब्ध करवाया था। इसके बाद अब सप्लायर को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 700 रुपये ड्रगमनी बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें