कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल के बीच विभाग द्वारा केंद्रों पर राशन भेजना शुरू किया है। इसका वर्कर्स ने विरोध किया है।
यूनियन की जिला सचिव नीतू ने कहा कि दो दिनों से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा गांव के अंदर राशन डाला जा रहा है। इससे आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर इस बात से बहुत नाराज हैं। नीतू ने कहा कि वे निंदा करते हैं कि जब आठ दिसंबर से आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर की तालाबंदी हड़ताल चल रही है तो राशन डालने का क्या मतलब है। जब उनकी सरकार बातचीत और उनके मसले को हल कर दें। उनकी मांगों को पूरा कर दें तभी आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स द्वारा राशन बंटवाया जाए। आईसीडीएस विभाग द्वारा और सरकार द्वारा सरपंचों और एमसी पर दबाव डाला जा रहा है कि आप लोग राशन बांटें। इसके लिए सरपंचों ने स्पष्ट इंकार कर दिया है। कई जगहों पर इन प्रयासों का विरोध किया जा रहा है।