फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुपर-100 ः कैथल में 2525 पंजीकरण

Thu, 09 Jan 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पानीपत। विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। बुनियाद की तरह सुपर-100 में पंजीकरण करवाने के मामले में जहां पानीपत प्रदेश में अव्वल बना है वहीं कैथल में 2525 पंजीकरण हुए हैं।

दो साल पहले 2023 में जहां जिले से मात्र 978 विद्यार्थियों ने सुपर-100 के लिए पंजीकरण करवाया था, वहीं इस बार यह आंकड़ा 4000 के करीब पहुंच चुका है।

बुधवार शाम तक जिले में 3880 विद्यार्थी सुपर-100 के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं जो गत वर्ष की तुलना में 2237 अधिक है। गत वर्ष जिले से 1643 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन


पूरे हरियाणा में अब तक 43790 पंजीकरण करवाए जा चुके हैं। सुपर-100 कार्यक्रम से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा।

बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। दोनों कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने में पानीपत जिला प्रदेश में अव्वल है।

बुनियाद के लिए जिले से आठवीं कक्षा के 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, सुपर-100 के लिए भी अब तक सबसे अधिक पंजीकरण करवाए जा चुके हैं जबकि नए बैच के लिए 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी को होगी जबकि इसका परिणाम 20 फरवरी को जारी किया जाएगा।

नीट व जेईई की मिलेगी निशुल्क कोचिंग ः कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले ऐसे बच्चों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित बच्चों को वहीं रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। विद्यार्थियों को निशुल्क

बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विद्यार्थी 28 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन




बॉक्स



















जिले में खंडवार किए गए आवेदन

खंड पंजीकरण

पानीपत 977

समालखा 830

मडलौडा 845

इसराना 600

बापौली 627

कुल 3879



बॉक्स





अंबाला 2328

फतेहाबाद 2325

भिवानी 2280

सोनीपत 2228

करनाल 1890

महेंद्रगढ़ 1627

रेवाड़ी 1578

पंचकुला 1240

नूहं मेवात 1207

पलवल 1181

रोहतक 1118

झज्जर 1113

फरीदाबाद 1068

यमुनानगर 1007

चरखीदादरी 736

कुल 43790









वर्जन-



सुपर-100 के तहत आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी। सुपर-100 परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने में पानीपत प्रदेश में अव्वल बना हुआ है। प्रदेश में 43790 जबकि जिले में 3880 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पात्र विद्यार्थी आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी करें। यह योजना विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में काफी सहायक है। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों से 10वीं पास करने वाले ऐसे विद्यार्थी को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।







- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

जिलावार पंजीकरण

जिला पंजीकरण

पानीपत 3880

कुरुक्षेत्र 3278

हिसार 3044

गुरुग्राम 3028

सिरसा 2734

कैथल 2525

जींद 2375
सुपर-100 परीक्षा शेड्यूल

28 जनवरी तक विद्यार्थी करेंगे आवेदन

लेवल-1 परीक्षा - 05 फरवरी

लेवल-1 परीक्षा परिणाम - 20 फरवरी

लेवल-2 परीक्षा - 05 अप्रैल

लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 30 अप्रैल

बैच शुरू - 05 मई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें