फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह धूप, दोपहर में बादल पर नहीं हुई बारिश

Sun, 29 Sep 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दिन बारिश होने के बाद शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह के समय को धूप खिली, लेकिन बाद दोपहर बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से हल्की बारिश हो रही है। अब शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिससे दिनभर बादलों के चलते छाया बनी रही और हवाएं चली। बता दें कि अब धान का सीजन भी शुरू हो चुका है और मंडियों में 1509 और पीआर किस्म का धान पहुंचने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब यदि बारिश हुई तो सीवन क्षेत्र में सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 सेल्सियस डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, धान की अगेती फसल पक चुकी हैं और कटाई भी जारी है। फसल मंडियों में पहुंच रही है। कहा जा रहा है कि मौसम साफ रहने से धान की कटाई में तेजी आएगी।

30 सितंबर तक दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को नुकसान होने का अंदेशा बना है। - डॉ. रमेश वर्मा, मुख्य समन्वयक, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें