संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक में चल रही चौथी जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें सुनील कुमार डीपी को मिला बेस्ट रेफरी का पुरस्कार मिला।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल संधू की देखरेख में यह जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कैथल की ओर से सुनील कुमार डीपी ने बतौर तकनीकी अधिकारी के रूप में रेफरी और जज की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में करीब 500 लड़कियों, 500 लड़कों के साथ 25 तकनीकी अधिकारी ने भाग लिया। सुनील कुमार को प्रतियोगिता में बेस्ट रेफरी के लिए चुनाव किया गया।
ओमवीर हुड्डा ने बताया कि नेशनल जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता एनबीए रोहतक में आयोजित करवाई जाएगी। इस अवसर पर मुक्केबाजी प्रशिक्षक राजेंद्र,अमरजीत, गुरुमीत, विक्रम ढुल, राहुल ढांडा, महेंद्र पीटीआई, संदीप डीपीई और राजकीय हाई स्कूल तितरम के सभी स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।