फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समर कैंप से छिपी प्रतिभा निखारने में मिलेगी मदद

Tue, 02 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के पत्र पर सात दिवसीय समर कैंप की शुरुआत सोमवार से की गई। यूथ एवं इको क्लब के तहत जिले के सभी प्राथमिक मिडिल और हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यह समर कैंप आयोजित किया जा रहा है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि यह शिविर सात जुलाई तक चलेगा। इसमें सभी विद्यालयों में इस समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप का थीम इको क्लब मिशन लाइफ रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन के लिए विभाग ने पत्र जारी करके गतिविधि निर्धारित किया, जिसके तहत पहले दिन का थीम स्वस्थ जीवन शैली रहेगा जिसके तहत विद्यार्थियों को आसपास की प्रकृति के बारे में उस स्थान पर जाकर बताया जाएगा।
विज्ञापन


पहले दिन की गतिविधि में पौधारोपण का कार्यक्रम रहा। दो जुलाई टिकाऊ भोजन प्रणाली रहेगा, जिसके तहत इस गतिविधि के तहत विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर किचन गार्डनिंग बनवाना बच्चों को स्कूल के वेस्ट से बेस्ट बनाने के लिए प्रेरित करना तथा विद्यार्थियों को इको फ्रेंडली खरपतवार नाशक बनवाने के लिए प्रेरित करना पौधारोपण का सारा रिकॉर्ड मेंटेन करना जो किचन गार्डनिंग में सब्जियां लगेंगे उनको मिड डे मील में उन सब्जियों का प्रयोग करना होगा।

तीसरे दिन 3 जुलाई को थीम इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को घटाना है विद्यार्थियों में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को जमा करने का कार्यक्रम चलाना है तथा इसको दोबारा से प्रयोग करने के बारे में बताया जाएगा।

समर कैंप के 4 जुलाई का थीम कूड़ा कम करो रहेगा। बच्चों को शामिल करके विद्यालय स्तर पर सफाई अभियान चलाना है। पांच जुलाई का थीम ऊर्जा संरक्षण होगा, जिसके तहत विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया जाएगा कि ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा उत्पादन है।

छठे दिन का थीम पानी बचाओ रहेगा इस दिन विद्यार्थी विद्यालय के सभी नल को चेक करेंगे यदि कहीं पानी की लीकेज है इसकी सूचना इको क्लब इंचार्ज अध्यापक को देंगे।

सातवें दिन का थीम सिंगल प्लास्टिक के प्रयोग को ना कहा जाएगा, जिसके तहत सभी विद्यार्थी तथा अध्यापक विद्यालय में एक शपथ लेंगे जिसमें सिंगल प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध की बात रखी जाएगी।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने कहा कि प्रत्येक स्कूल मुखिया गतिविधि का रिकॉर्ड मेंटेन करेंगे तथा मेरी लाइफ पोर्टल तथा गूगल ट्रैक्टर पर प्रतिदिन की गतिविधि अपलोड करेंगे। प्रत्येक दिन खंड संसाधन संयोजक कार्यालय द्वारा चार बेस्ट चार फोटो और गतिविधि रिपोर्ट डीपीसी कार्यालय में मेल द्वारा भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इस सात दिवसीय कैंप के लिए यूथ एवं इको क्लब की ग्रांट के तहत प्राथमिक स्कूल 500, मिडिल स्कूल 700 हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 1000 की राशि खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें