- बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल में विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मनमोहक प्रदर्शन, फैशन शो, मैजिक गेम्स के माध्यम से कार्यक्रम को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल ने मिस्टर फेयरवेल का खिताब सुमित व मिस फेयरवेल का खिताब संजना को दिया। मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अनीश ने एवं मिस पर्सनैलिटी का खिताब तनीशा ने जीता। मिस्टर टैलेंटेड का खिताब गुरमीत सिंह ने और मिस टैलेंटेड का खिताब तमन्ना को दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विशेष अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपने संगीत, नृत्य और कालेज जीवन के लिए यादगार पलों को साझा किया। छात्रों ने अपने उत्कृष्ट शिक्षकों और स्टाफ को भी आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सच्चाई, ईमानदारी कर्मठता,समर्पण व समझदारी से जीवन यापन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने की। इस अवसर पर डाॅ. कुसुम, डाॅ. ममता, डाॅ. नैंसी भी मौजूद रहे।