फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुखविंदर ने हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक

Wed, 29 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सुखविंदर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उभरते हैंडबॉल खिलाड़ी अर्जुन नगर निवासी सुखविंदर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में अलग पहचान बनाई है। चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम में कोच प्रशांत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे सुखविंदर ने हाल ही में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 21 से 25 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित की गई थी।

सुखविंदर, किसान सतबीर के पुत्र हैं और वर्तमान में पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिवार ने हमेशा उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार में उनकी तीन बहनें हैं।
विज्ञापन


कम उम्र में शुरू किया सफर, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम : सुखविंदर ने वर्ष 2019 में मात्र 15 वर्ष की आयु में अपने खेल करियर की शुरुआत की। शुरुआत से ही उन्होंने खेल के प्रति गंभीरता और समर्पण दिखाया। उन्होंने स्टेट स्कूल टूर्नामेंट, खेल महाकुंभ, जूनियर नेशनल और सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

उनकी सफलता के पीछे नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान है। वह रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन घंटे अभ्यास करते हैं।



कोच बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता

कोच प्रशांत के अनुसार सुखविंदर एक प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी हैं। वह हर अभ्यास सत्र में पूरी लगन के साथ हिस्सा लेते हैं और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। कोच का कहना है कि यदि उन्हें सही दिशा और अवसर मिलते रहे, तो वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना

सुखविंदर का सपना भारतीय हैंडबॉल टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। इसके लिए वह पूरी लगन से मेहनत कर रहे हैं। खेल प्रेमियों का भी मानना है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे और ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें