फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुजल बने मिस्टर फ्रेशर और स्नेहा मिस फ्रेशर

Wed, 08 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
एमए इंग्लिश की फ्रेशर्स पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में एमए इंग्लिश (बैच 2025-27) के विद्यार्थियों के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुजल मिस्टर फ्रेशर और स्नेहा को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भरा यह समारोह कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास भी अर्जित करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन रिमझिम, मोना और अन्नू ने शानदार अंदाज़ में किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों और फैशनेबल परिधानों से माहौल को रंगीन बना दिया। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. सुरुचि शर्मा, ललिता और खुशी शर्मा मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने प्राचार्य और शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें तालियों की गूंज के साथ सम्मानित किया।

तम्बोला और उपाधियों की घोषणा ने बढ़ाया उत्साह ः डॉ विकास भारद्वाज ने तम्बोला का खेल कराया, जिसमें मनीषा विजेता रही, जबकि निशु और रितिका ने दूसरा पुरस्कार जीता। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण उपाधियों की घोषणा रही। सुजल बिरवाल को मिस्टर फ्रेशर और स्नेहा को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। मिस्टर जेंटलमैन और मिस एलिगेंट के रनर-अप खिताब क्रमशः मानव तंवर और खुशी को दिए गए।
विज्ञापन


सीनियरों और जूनियरों ने मिलकर रचा यादगार पल ः यह आयोजन अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों रिमझिम, साहिबा, शगुन, अन्नू, कोमल, मोना, आकाश, सपना और उनकी टीम ने बेहतरीन समन्वय से आयोजित किया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों कीर्ति, खुशी, जन्नत, रिंकू, रितिका, मुस्कान और निशु ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई। संगीत कार्यक्रम की तैयारी में सपना और सुनीता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें