फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल ढांड में गन्ने की पत्ती में लगी आग

विज्ञापन
21-ढांड। राइस मिल में आग पर काबू पाते फायर बिग्रेड कर्मी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ढांड। महेंद्रा राइस मिल ढांड में बृहस्पतिवार को दोपहर में गन्ने की पत्ती के ढेर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मिल में काम करने वाले मजदूरों आदि ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत पानी डालना शुरू किया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मिल के मालिक रामप्रसाद ने बताया कि मिल व पत्ती में आग लगने से भी उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की घटना दोपहर को हुई। उस समय वह मिल में मौजूद थे। वह कार्यालय से बाहर निकले तो स्टॉक की गई गन्ने की पत्ती के ढेर में से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। इस बीच तीखी गर्मी के चलते धीरे-धीरे आग बढ़ती गई। आग बुझाने की कोशिश के साथ फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया गया। जब तक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग भड़क चुकी थी। पत्ती सूखी होने के कारण आग ढेर में नीचे तक फैल गई। बाद में दमकल गाड़ियों और मजदूरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें