फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिराई सत्र के लिए मिल ने रखा लगभग 40 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य

विज्ञापन
sugarcane crushing - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल में पिराई सत्र 2019-20 की तैयारियों के तहत मिल प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह ने हवन-यज्ञ कर बॉयलर पूजन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से मिल ने पिछले पिराई सत्र के दौरान उत्साहवर्धक परिणाम हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी कुशलता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राज्य स्तर पर कैथल मिल राज्य की सर्वश्रेष्ठ मिल घोषित हुई। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि सभी कर्मचारी अपना-अपना कार्य निष्ठा व लग्न से करें, ताकि मिल इस पिराई सत्र के दौरान और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सके। प्रबंध निदेशक ने किसानों का आह्वान किया कि वे मिल को ताजा व गोला पत्ती रहित गन्ने की सप्लाई करें। इससे मिल की चीनी रिकवरी दर और अधिक बढ़ सकेगी। मिल द्वारा आगामी पिराई सत्र के दौरान लगभग 40 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मिल के मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामदिया श्योकंद, कृष्ण कुमार, लवलेश कुमार, सुशील कुमार, सुरेश शर्मा, प्रदीप राणा व रणधीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें