फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोपहर बाद अचानक दिखाई रुचि

Sun, 06 Oct 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शांतिप्रय रहा। सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए नई सरकार गठन में सहयोग किया। सुबह के समय मतदान काफी धीमा रहा। दोपहर 12 बजे तक भी 25 से 30 प्रतिशत मतदान था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मतदाताओं ने रुचि दिखाई। इससे मतदान राजौंद में लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच गया।

प्रशासन की ओर से भी सभी जगह शांति प्रिया मतदान करवाने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कमलेश ढांडा ने परिवार सहित अपने पैतृक गांव खेड़ी सिंबल वाली में मतदान किया। कहा कि मतदान का सबको प्रयोग करना चाहिए। अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। कहा कि लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया है। इसके लिए वह आभार प्रकट करती है। जिन्होंने उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन


दावा कर कहा कि तीसरी बार हरियाणा में फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उनके पुत्र तुषार ढांडा व उनकी दोनों बेटियों ने भी मतदान किया।

उधर, राजौंद में पूर्व विधायक व आजाद प्रत्याशी सतविंद्र राणा ने अपनी पत्नी अंजू राणा के साथ अपने बूथ नंबर पर मतदान किया। उन्होंने शांति प्रिय मतदान संपन्न होने पर सभी का आभार प्रकट किया। सेरधा में निर्दलीय प्रत्याशी अनिता ढुल के समर्थकों व कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण के समर्थकों के बीच टेंट लगाने को लेकर काफी कहा सुनी हो गई। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। जिससे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


गांव सेरधा की 85 वर्षीय शांति देवी ने मतदान कर अपना फर्ज निभाया। उन्होंने कहा कि वह लगातार हर लोकसभा व विधानसभा तथा सभी चुनाव में लगातार मतदान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें