फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गन्ने की खेती को बढ़ावे के लिए दिया जा रहा अनुदान

Tue, 11 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सतीश नारा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 में शुगर मिल कैथल के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों को गन्ने की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सिफारिश की गई गन्ने की किस्मों की बिजाई करने वाले किसानों को विभिन्न मदों में सहायता राशि दी जाएगी।

नर्सरी बीज पर 5,000 रुपये प्रति एकड़, चौड़ी विधि द्वारा बिजाई पर 3,000 रुपये प्रति एकड़, एकल आंख विधि द्वारा बिजाई पर 3,000 रुपये प्रति एकड़, गन्ना किस्म सीओ 15023 की बिजाई पर 5,000 रुपये प्रति एकड़, वहीं, इस किस्म का बीज तैयार कर अन्य किसानों को देने पर भी 5,000 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान मिलेगा। डॉ. नारा ने बताया कि किसान अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन










इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों का ‘मेरी फसल–मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण और परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजना की विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक गन्ना विकास अधिकारी कार्यालय, कैथल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें