कैथल। डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना के तहत जिन आवदकों की ओर से एक अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025 तक व जिन आवेदकों ने वर्ष 2024 में 10वीं, 12वीं, स्नातक कक्षा उत्तीर्ण की गई थी व सरल पोर्टल पर आवेदन किए गए थे, उन आवेदकों के आवेदन पत्रों में कागजातों की कमी की वजह से आवेदकों को आवेदन पत्र वापस भेजे गए थे। जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी ने बताया कि दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वी, स्नातक के प्रमाणपत्र, वर्तमान कक्षा के प्रमाणपत्र शैक्षणिक सत्र के साथ, जाति, रिहायशी व आय प्रमाणपत्र, बैंक खाता, परिवार पहचान पत्र सात दिन में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं अन्यथा आपका आवेदन पत्र रद्द किया जाएगा। संवाद