फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सूबे सिंह बने नए जिला विजिलेंस प्रभारी

Fri, 12 May 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विजिलेंस विभाग ने जिला विजिलेंस प्रभारी का वीरवार को तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अंबाला से विजिलेंस प्रभारी सूबे सिंह को जिला विजिलेंस का प्रभारी बनाया है। यहां पूर्व में सुरेश सैनी का स्थानांतरण कुरुक्षेत्र कर दिया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि कई मामलों में जांच यहां देरी से चल रही थी। इस जांच पूरी करने में तेजी के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


जिला विजिलेंस में सफाई घोटाला हो या शुगर मिल में धर्मकांटे में चिप का मामला। कई मामले यहां लगातार लंबित चल रहे हैं। कैथल के जिला परिषद में सफाई घोटाले ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। दो साल यह मामला विचाराधीन है। इस तरह के कई अन्य मामले भी लंबित हैं। इस कारण इन मामलों की जांच अब तेजी पकड़ेगी। सफाई घोटाले में दो साल पहले विधायक लीला राम, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू कर कई गांवों में जाकर तथ्य जुटाए थे। इसके अलावा शुगर मिल में तीन साल पहले चिप गड़बड़ी का मामला सामने आया था। आज तक इस मामले में भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। ये मामले तभी से विचाराधीन हैं। अब विजिलेंस के अधिकारियों ने इस मामले की जांच इंस्पेक्टर सूबे सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने कहा कि जो भी लंबित मामले हैं। उनमें तेजी से जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें