पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सदरहेड़ी निवासी राजपाल ने बताया कि सोनू निवासी बदसूई व देवदत्त वासी नया बस स्टैंड पिपली रोड कुरुक्षेत्र ने उनसे 6 लाख रुपये उन्हें कनाडा का वर्क परमिट दिलवाकर काम दिलावाए जाने के नाम पर लिए थे, लेकिन आरोपियों द्वारा उन्हें सिर्फ मलेशिया का वीजा ही दिलवाया गया और उसके साथ धोखाधड़ी की गई व उसके विश्वासघात किया। पुलिस द्वारा इस संबंध में धारा 406, 420 आईपीसीए 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है अभी तथ्यों को जांचा जाना बाकी है जिसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।