फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों ने अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं में जीते छह पदक

विज्ञापन
अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए आयोजक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला चीका। टटियाना स्थित कोहिनूर एकेडमी के विद्यार्थियों ने करहाली साहिब स्थित गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा गल्र्स कॉलेज में होने वाली विभिन्न अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शब्द गायन, लोक गीत गायन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, मेहंदी, पंजाबी कैलीग्राफी, पेंटिग, प्रश्नोत्तरी, कढ़ाई, मिट्टी के खिलौने बनाना और रस्साकशी मुकाबले शामिल किए गए थे। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 20 स्कूलों ने भाग लिया जिसमें से कोहिनूर एकेडमी के छात्रों ने 6 प्रतियोगिताओं में जीत प्राप्त करते हुए पदक जीते। शब्द गायन और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम, लोकगीत गायन में द्वितीय, रस्साकशी में तृतीय व पेंटिंग में दो सांत्वना पुरस्कार जीते। एकेडमी की प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी संस्कृति व सभ्याचार से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए आयोजक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें