फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को मिड-डे-मील में मिलेगा पौष्टिक खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। छुट्टियों के बाद अब 19 जनवरी को सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। अब कक्षा बालवाटिका से आठवीं तक के बच्चों को मिड डे मिल में रोजाना अलग-अलग प्रकार के पौष्टिक व्यंजन खाने के लिए मिलेंगे। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जनवरी माह में मिलने वाले मिड-डे-मिल में भोजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये शेड्यूल प्रतिमाह मौसम अनुसार तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षाा निदेशालय के निर्देश के अनुसार जनवरी में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का पौष्टिक भोजन हजारों विद्यार्थियों तक पहुंचेगा। 19 जनवरी को स्कूलों में विद्यार्थियों को सब्जी पुलाव और काला चना दिया जाएगा। वहीं, मंगलवार को रोटी और घीया चने की दाल मिलेगी। यह भोजन हर चौथे सप्ताह में रिपीटकिया जाएगा।
इसके साथ ही बच्चों को सप्ताह में दो बार मिल्क बार भी दी जाएगी। मिड डे मिल याेजना के अंतर्गत पीएम पोषण पहल के नाम से जाना जाता है। भारत सरकार व राज्य सरकार की और से सरकारी स्कूलों के बच्चों को दोपहर का भोजन निशुल्क प्रदान करना है। वहीं, मिड-डे मिल में दिए जाने वाले भोजन को स्कूल स्टाफ भी चैक करेगा, उसके बाद अगर उसमें कुछ खामियां हैं उनको दूर की जाएगी।
विज्ञापन


ये रहेगा मिड-डे-मील का शेड्यूल
दिन भोजन

सोमवार सब्जी पुलाव और काला चना
मंगलवार रोटी और घीया चना की दाल

बुधवार राजमा-चावला

वीरवार कडी पकौडरा और चावल
शुक्रवार गुड रोटी व दही

शनिवार पौष्टिक मिल्ट परांठा व दही
रविवार - छुट्टी -

सोमवार पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठा दलिया

बुधवार चावल व सफेद चना
वीरवार पौष्टिक चना दाल खिचड़ी
शुक्रवार पौष्टिक मिस्सी रोटी
शनिवार तिथि भोजन

नोट : ये शेड्यूल 19 जनवरी से शुरू होगा।

-
भोजन को जांचेंगे कर्मचारी : डीईओ
19 जनवरी से छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे। इसके बाद कक्षा आठवीं तक के बच्चों को मिलने वाले मिड डे में रोजाना अलग-अलग प्रकार का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन को स्कूल का स्टाफ भी जांचेगा।
विज्ञापन

सुभाष, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें