फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वे के लिए विद्यार्थियों को करवाया अग्रोहा का भ्रमण

Wed, 11 Dec 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन किठाना की ओर से बीए व बीएड पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भौगोलिक शैक्षणिक सर्वे के लिए हिसार के अग्रोहा ले जाया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. निर्मल सिंह रोहा, एमडी विकास ढांडा व स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सुमन ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को सर्वे के लिए रवाना किया।

इस सर्वे के दौरान विद्यार्थियों ने गांव के लोगों से मिलकर उनके साथ बातचीत की, जिससे उनको सामाजिक आर्थिक व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य भी विद्यार्थियों को भौगोलिक क्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान करवाना था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अग्रोहा का ऐतिहासिक महत्व माना जाता है। अग्रवाल समुदाय के महान राजा महाराजा अग्रसेन की राजधानी माना जाता है। वहां पर पहुंचे कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांव में लोगों से जाकर बातचीत की और उनसे गांव और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह सर्वेक्षण सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार व डॉ. सुमन मलिक के निरीक्षण में कराया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह रोहा ने कहा कि इस तरह के सर्वेक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के सर्वेक्षण विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कार्य में लाभदायक सिद्ध होते है। कॉलेज चेयरमैन रामफल ढांडा ने विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए छात्रों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें