फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत की टीम ने एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलायत से गीता सिंह काउंसलर आईसीटीसी जिले सिंह लैब टेक्नीशियन, राजीव कुमार एमपीएचडब्ल्यू और रोहतास पेगा एण्ड पार्टी हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला ने शिरकत की। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय लोक कलाओं के माध्यम से एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रूपेंद्र ने विद्यार्थियों को बताया कि एचआईवी कोई सजा नहीं है। सही जानकारी समय पर जांच और उपचार से सामान्य जीवन जिया जा सकता है। जानकारी में ही बचाव है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या, अनपढ़ता, नशा, हरियाणवी कल्चर और एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया। गीता ने कहा कि एचआईवी एड्स किसी के साथ हाथ मिलाने गले मिलने साथ खाना खाने से नहीं होता। इसलिए हमें एड्स के रोगी से घृणा नहीं स्नेह करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें