कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से बुधवार को पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय आईटीआई कैथल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बरगद का पौधा लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर खंड युवा अधिकारी कैथल एवं नेशनल यूथ अवार्डी शमशेर सिंह मलिक व वर्ग अनुदेशक एवं खंड युवा अधिकारी संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। खंड सीवन व खंड कैथल के युवाओं के लिए खंड स्तरीय पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिताएं हुईं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को आयोजित सेमिनार में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण, डिस्पोजल मैनेजमेंट व क्लाइमेट चेंज जैसे विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी और सेमिनार व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले खंड सीवन व खंड कैथल के युवाओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। संवाद