फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास बारे दी जानकारी

विज्ञापन
संगोष्ठी में मौजूद महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में सौंदर्य व स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी हुई। इसे इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल, महिला प्रकोष्ठ और नवीन जिंदल स्किल सेंटर के सहयोग से किया गया। इसमें विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सौंदर्य देखभाल, व्यक्तित्व विकास और रोजगार-स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। प्रबंध समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने पहल की सराहना की। प्राचार्य गगन मित्तल ने सौंदर्य एवं स्वास्थ्य को रोजगार का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल और व्यावहारिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता अजय भारद्वाज ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। भारद्वाज ने मेकअप के क्षेत्र में बदलते रुझानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से विद्यार्थी रोजगार पा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें