फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों ने देखा टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर

Sat, 21 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।

आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. राजबीर पाराशर, उपाध्यक्ष प्रो. सीमा गुप्ता, संयोजक डॉ. रचना सरदाना और समन्वयक डॉ. राजेश देसवाल ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति से अवगत कराना था।
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. अजय जांगड़ा और नवाचार सलाहकार मनोज शर्मा ने छात्रों को हरियाणा सरकार द्वारा स्टार्टअप्स को दी जाने वाली वित्तीय सहायता, मेंटरिंग, तकनीकी सहयोग और विपणन सुविधाओं की जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस विभाग का भी अवलोकन किया तथा एमएससी और एमसीए पाठ्यक्रमों व उनसे जुड़ी करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


कॉलेज अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि कॉलेज छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और उद्योग जगत की वास्तविकताओं से अवगत कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों के करियर निर्माण और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें