कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने 16 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मनाली अटल टनल और और लाहोल स्फीति क्षेत्र सिस्सू का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनुकृती रहीं और प्रो. ओम डाॅ. सुरेंद्र सिंह आर्य, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. जगबीर सिंह और विजय कुमार ने सहयोगी की भूमिका निभाई। इनके निर्देशन में विभाग के स्नातकोत्तर कक्षाओं के 45 विद्यार्थियों ने मनाली का दौरा किया। लाहोल स्फिति क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटक केंद्र सिस्सू की प्राकृतिक रूप से सुंदर झील में बोटिंग का भी आनंद भी विद्यार्थियों ने लिया। शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यवीर सिंह महला और राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद