फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों का किया शैक्षिक भ्रमण

Mon, 06 Oct 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
इंडिया गेट के पास छात्राओं और अध्यापिकाओं की तस्वीर।
विज्ञापन
कैथल/ दिल्ली। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम (कैथल) की कक्षा 11 वीं के 52 छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों जैसे लाल किला, राजघाट, प्रधानमंत्री संग्रहालय (पीएम संग्रालय), इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल का भ्रमण किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारत के गौरवशाली इतिहास, नेतृत्व और राष्ट्रीय धरोहर से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इन स्थलों की यात्रा ने उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक परंपराओं और वीरों के बलिदानों के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। इस प्रकार के एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ते हैं।



उन्होंने बताया कि कक्षा 11 वीं के छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों को देखकर उन्हें भारत की एकता, विविधता और गौरवशाली इतिहास पर गर्व महसूस हुआ। ऐसे शैक्षिक भ्रमण पीएम श्री योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, जिम्मेदारी और जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक आर पी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, विकास यादव, उमा भारद्वाज और पिंकी रानी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान सभी का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

इंडिया गेट के पास छात्राओं और अध्यापिकाओं की तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें