फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Wed, 21 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला में 10वीं व 12वीं कक्षा के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया इस रैली का उद्देश्य छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

रैली में छात्रों ने अपने शिक्षकों, माता-पिता और एसएमसी के सदस्यों के साथ मार्च निकाला और सफलता के मंत्र को बुलंद किया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता ही देश की तरक्की की कुंजी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। पंचायत की तरफ से शिक्षकों को व बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित थे जिन्होंने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विद्यालय की 12वीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की छात्रा महक ने 500 में से 483 अंक प्राप्त करके जिले में दूसरा स्थान व खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अकाउंटस, अर्थशास्त्र व संस्कृत में कई छात्राओं न 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय में बारहवीं कक्षा में कुल 40 छात्राओं में से 17 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की है। बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रीति 468 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही और 13 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की।

गांव के सरपंच रामभज, एसएमसी प्रधान व पंचायत सदस्यों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। अर्थशास्त्र प्राध्यापक अश्विनी कुमार ने कहा कि यह आयोजन न केवल बच्चों की सफलता को मान्यता देने के माध्यम है, बल्कि समाज को यह संदेश देने का भी अवसर है कि शिक्षा के माध्यम से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर अश्विनी कुमार, जितेंद्र कुमार, सतवीर सिंह, गिरीश अग्रवाल, सुखबीर, सूरजभान, प्रदीप कुमार, बलराज सिंह, नर्मदा, सुमन, रीटा, सुदेश व मेघा, सरपंच रामभज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें