फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे से दूर रहने की विद्यार्थियों ने ली  शपथ

Thu, 26 Jun 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय धनौरी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं, प्राध्यापकों और स्थानीय नागरिकों को नशा मुक्ति की ई-प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया गया। उधर, राजकीय महाविद्यालय राजौंद में स्टाफ व विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।

डॉ. बी.आर. आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और नशा मुक्त समाज की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सरकार के पोर्टल पर जाकर ई-शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसे छात्रों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक अपनाया। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल की संयोजिका डॉ. सरिता ने किया।
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों को ई-शपथ लेने के पश्चात डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम नशा उन्मूलन की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसने समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

उधर, राजकीय महाविद्यालय राजौंद में भारत सरकार के गृह मंत्रालय व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशानुसार “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।

शपथ में संकल्प लिया गया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और अन्य युवाओं को भी इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि देश का युवा वर्ग एक स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन जी सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक स्टाफ से राम मेहर सिंह, रविंद्र कुमार और गैर-शैक्षणिक स्टाफ से अशोक कुमार, दीपक, प्रदीप, प्रवीण, हरिपाल व कुमारी निशु का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें