कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में मिशन एडमिशन के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दाखिले के लिए सोमवार को आवेदन जमा कराने क अंतिम तिथि है। इसलिए रविवार को अवकाश होने के बाद भी शहर के अधिकतर कॉलेजों में बने हेल्प डेस्क के सहयोगी रोजगारपक पाठ्यक्रमों के चयन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे।
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने बताया कि कॉलेज में अब तक सबसे अधिक आवेदन हाए हैं। कॉलेज में स्नात्तक स्तर की दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि से पहले अभ्यर्थियों की संख्या 2500 पार कर गई है। स्नातक स्तर के चार संकायों के कुल 17 कोर्स की 2445 सीटों पर अंतिम दिन तक कुल तीन हजार पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार भी अधिकतर अभ्यर्थी बीए आर्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं । इसके अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी बी.कॉम एवं बीएससी के लिए भी आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजगारपरक कोर्सों के साथ बीबीए, बीसीए पाठ्श्क्रम भी अभ्यर्थियों की पसंद बने हैं। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में रविवार के दिन भी हेल्प डेस्क पर डॉ. अशोक अत्री के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। संवाद
कॉलेज में आवेदनों की ये है स्थिति
कक्षा सीटें आवेदन
बीए 560 1210
बीए सेल्फ फाइनेंस 150 85
बीए इवनिंग 380 120
बीकॉम 160 440
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 80 140
बीकॉम इवनिंग 220 90
बीकॉम इवनिंग आनर्स 60 78
बीएससी फिजिकल साइंस 140 180
सेल्फ फाइनेंस 120 98
बीएससी लाइफ साइंस 80 158
बीएससी लाइफ साइंस 80 38
सेल्फ फाइनेंस
बीए फिजिकल एजुकेशन 55 67
(वित्त पोषित)
बीसीए (वित्त पोषित) 140 230
बीबीए ( वित्त पोषित 70 170
बीकॉम -टैक्स ( वित्त पोषित) 60 15
बीकॉम -इंश्योरस (वित्त पोषित) 60 16
बीवोकेशनल (वित्त पोषित) 30 06