फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने सुझाए बेहतर शासन व्यवस्था के समाधान

विज्ञापन
राजौंद में आइडियाज फॉर बेटर गवर्नेंस गतिविधि में भाग लेते विद्यार्थी व प्राध्यापक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में शुक्रवार को ‘युवा रिफॉर्म फॉर विकसित हरियाणा-2026’ सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान एथलीट मीट के साथ-साथ आइडियाज फॉर बेटर गवर्नेंस गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने बेहतर शासन व्यवस्था के लिए अपने विचार और समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन विद्यार्थियों की ओर से सुझाई गई विभिन्न समस्याओं को आधार बनाकर अलग-अलग छात्र टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने समस्याओं का गहनता से विश्लेषण करते हुए उनके व्यावहारिक व तकनीकी समाधान तैयार करने पर कार्य किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल समस्याओं की पहचान करने तक सीमित न रखते हुए उनके प्रभावी और व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की संयोजिका स्नेहलता ने विद्यार्थियों को टीमों में कार्य करने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मोर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान खोजने के लिए रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. सुरेश कुमार, अंग्रेजी विभाग से जगमाल सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग से सुदेश रानी, हिंदी विभाग से रोबिन कुमार और शारीरिक शिक्षा विभाग से आयुष कुमार उपस्थित रहे।

राजौंद में आइडियाज फॉर बेटर गवर्नेंस गतिविधि में भाग लेते विद्यार्थी व प्राध्यापक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें