फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नवीन जिंदल फाउंडेशन ने हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाबा साहेब के जीवन और विचारों से अवगत कराना रहा। मुख्य वक्ता अमरपाल राणा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक समानता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ने की अपील की। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि बदलाव केवल शिक्षा के माध्यम से संभव है। निबंध, स्लोगन, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर हल्का गुहला प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया, पूंडरी हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें