फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों ने दिखाया उद्यमशीलता का जोश

Thu, 13 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कुशल बिज़नेस चैलेंज 2.0 कार्यक्
विज्ञापन
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुशल बिज़नेस चैलेंज 2.0 में छात्रों ने उद्यमशीलता का जोश दिखाया। अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी-सह-खंड संसाधन समन्वयक सुरेश नैन ने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना, नवाचार और व्यावसायिक कौशल को प्रोत्साहित करना है। खंड एनएसक्यूएफ नोडल अधिकारी अंकुर सिंगला ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष पांच टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रथम राउंड के लिए किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र कुमार बाल्यान, सुखदेव सिंह, जसमेर सिंह, श्यामलाल, विजय बंसल, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें