कैथल। गोवा में न्यू डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता-2025 में अलग-अलग राज्यों के 110 बच्चों ने एकल व समूह नृत्य में भाग लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के 16 प्रतिभागियों में से 11 ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर कैथल व हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम रहे ः 3 से 6 वर्ष वर्ग : पूंडरी से रूद्र ने पहला स्थान, मिशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 6 से 9 वर्ष वर्ग : नायरा को पहला स्थान, जबकि आरवी और लक्ष्मी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 9 से 12 वर्ष वर्ग : निशु ने तीसरा स्थान जीता और शार्वी को सांत्वना पुरस्कार मिला। 12 से 16 वर्ष वर्ग : अनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमांशी और सेजल ने तीसरा स्थान पाया।
16 वर्ष से अधिक वर्ग : समृद्धि ने पहला स्थान, जबकि पूजा और सरोज ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद