फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवाचार को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला उद्योग केंद्र कैथल एवं जिला एमएसएमई केंद्र की ओर से मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का आयोजन शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं उद्यमियों को नवाचार, स्टार्टअप एवं एमएसएमई क्षेत्र से जोड़ना और सरकारी योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और उद्योग जगत के अवसरों के बारे में जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग व एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ बैंकिंग विशेषज्ञों, औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों की ओर से अपने अनुभव साझा किए गए। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने जानकारी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान फाउंड्री एसोसिएशन एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। बैंकिंग विशेषज्ञों द्वारा वित्तीय जागरूकता एवं व्यवसाय के लिए वित्तीय संसाधनों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों के बीच ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से उद्यमिता एवं नवाचार से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई। कुल 18 विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप डिस्कशन में भाग लिया गया व 7 विद्यार्थियों द्वारा अभिनव विचार प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें