राजौंद। आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी में चल रहे भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वालों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कैंप में हिस्सा लेने वाली नौंवी कक्षा की छात्रा मानसी ने बताया कि शिविर के जरिए आत्मविश्वास का संचार हुआ। छात्रा जैसमिन ने कहा कि उन्हें अपने शिक्षक और अपने साथी छात्र-छात्राओं के साथ बिताने का मौका मिला है। प्राचार्या सुनीता आहूजा ने बताया कि कक्षाओं के दौरान सभी विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों के लिए कम समय मिलता है। संवाद