कैथल। शहर के चंदाना गेट स्थित सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट इंफोरमेशन कमिश्नर कर्मवीर सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान डाॅ़ सी बी सैनी ने सभी बच्चोंं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर दसवीं व बारहवी मेरिट विद्यार्थियों को व स्पोर्टस वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का सम्मान किया। संवाद