स्कूल चेयरपर्सन व प्रधानाचार्या के साथ कोहिनूर एकेडमी के शिक्षक। विज्ञप्ति
गुहला चीका। कोहिनूर एकेडमी चीका में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करना था। विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय समझा, प्रश्न पूछे, अनुशासन बनाए रखा और कक्षा संचालन की जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया। अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी हुआ। एकेडमी की चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हमारे आदर्श हैं और हम उनके ही बताए हुए सिद्धांतों का पालन करने की शपथ लेते हैं। संवाद