फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्त अभियान में सहभागी बने विद्यार्थी

Thu, 14 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नशा मुक्त रहने और समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए नशा मुक्त समाज की आवश्यकता है और इसके लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें