फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय विद्यालय शिमला के विद्यार्थियों का खंड स्तर पर दबदबा

विज्ञापन
दसवीं कक्षा के अव्वल आर्यन, दिव्या व साक्षी
विज्ञापन
कलायत। खंड कलायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीमला के विद्यार्थियों ने 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा में आर्यन ने 483 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या ने 479 व साक्षी ने 474 अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या रश्मि भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय की 12वीं की छात्रा सिनाक्षी ने 481अंक प्राप्त करके खंड कलायत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोविंद व मुस्कान ने 462 अंकों के साथ दूसरा व तनु ने 458 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 55 में से 30 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की और 10वीं में 58 में से 20 बच्चों ने योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणामों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। भारद्वाज ने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने सभी बच्चों व शिक्षकों को बधाई प्रेषित की व उनका प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

दसवीं कक्षा के अव्वल आर्यन, दिव्या व साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें