फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, छात्रवृत्ति में कटौती और अन्य नियमों के विरोध में शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय कौल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान नाराज विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव राज कंबोज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पारस, आर्यन, गौरव, निकिता, गरीमा, योगेश, रमन, राहुल, अंकित, प्रतिभा, प्रीति, पूनम और स्वीटी ने लाठीचार्ज की निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मियों ने न केवल लाठीचार्ज किया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग और मारपीट भी की, जो कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने मांग की कि कुलपति डॉ. बलदेव राज कंबोज से तुरंत इस्तीफा लिया जाए। प्रो. राधेश्याम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए। रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एम.एल. खिचड़, मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह व सभी संबंधित सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें