कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल में विद्यार्थियों ने संदेशपरक पोस्टर तैयार कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ मनीष सिंगला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट बेहद कीमती होता है, क्योंकि एक वोट भी किसी सरकार को गिराने और उसे बनाने का दमखम रखता है। लोगों को मतदान के महत्व को समझाने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने संदेशपरक पोस्टर तैयार किए।
इन संदेशपरक पोस्टर्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने संदेश में आपका मतदान, लोकतंत्र की जान है, चाहे नर हो या नारी-मतदान है सबकी जिम्मेदारी। उन्होंने आगे यह भी संदेश दिया कि हमें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
मतदान के दिन हमें सोच समझकर ही बटन दबाना चाहिए। आओ प्रण करें हमें वोट देने के लिए जाना है और अपना फर्ज निभाना है। उन्होने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने प्रण भी किया कि वे घर-घर जाकर सभी को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनीष सिंगला, डॉ. विजय चावला,
डॉ. जसबीर कौर, प्रीती, अश्वनी,
मनिंद्र, निशा, सरिता रानी तथा जसप्रीत,रिया, ज्योति,अंजलि,खुशी, तेजस्वनी, साक्षी, आदि स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद