फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में विद्यार्थियों ने मन मोहा

Thu, 14 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21 कैथल। पुलिस लाइन में आयोजित अंतिम पूर्व अभ्यास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आगामी 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बुधवार को अंतिम फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने पीटी शो, डंबल, लेजियम, योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य समारोह में हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतिम पूर्वाभ्यास में डीसी प्रीति, एसपी आस्था मोदी सहित जिले के आला अधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचें। सबसे पहले एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शानदार पुलिस सहित विभिन्न टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। एडीसी ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा योगा की प्रस्तुति दी। इसके बाद परेड हुई। जिसमें जिला पुलिस पुरुष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी विंग, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की एसपीसीसी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड, भीष्म ओपन स्काउट तथा प्रजातंत्र के प्रहरियों की प्लाटून ने सलामी मंच के आगे से गुजर कर शानदार मार्च पास्ट किया। समूची परेड का नेतृत्व डीएसपी ललित कुमार ने किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल व जाखौली अड्डा स्कूल, नर नारायण सेवा समिति की ओर से पढ़ाए जा रहे स्लम एरिया के बच्चों ने, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन






इसके साथ-साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा व हॉली पथ स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी।







डीसी प्रीति ने विभिन्न स्कूलों की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में दी जाने वाली सभी प्रस्तुतियां समारोह की गरिमा के अनुरूप हों। जो कुछ कमियां फाइनल अभ्यास में सामने आई हैं, उन्हें दूर करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है, उसी गरिमा के अनुरूप हम सबको इसे मनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़ी जिम्मेदारी को लेकर ड्यूटी लगाएं। डीसी ने डंबल, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया और बेहतर ढंग से जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुति बारे निर्देशित किया। इस अवसर पर एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल सहित जिले के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

21 कैथल। पुलिस लाइन में आयोजित अंतिम पूर्व अभ्यास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती 

21 कैथल। पुलिस लाइन में आयोजित अंतिम पूर्व अभ्यास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती 

21 कैथल। पुलिस लाइन में आयोजित अंतिम पूर्व अभ्यास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें