विद्यार्थियों को नशा ना करने बारे जागरूक करती टीम। प्रवक्
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी पीएसआई सनेश की अगुवाई में मंगलवार को टीम ने आईटीआई कैथल में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया गया और नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान में पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा, जो देश के भविष्य है। नशा परिवार, समाज सहित देश के भविष्य को खतरे में डालता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं और जिले के अनेक युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे है।
विद्यार्थियों को नशा ना करने बारे जागरूक करती टीम। प्रवक्