संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने पंजाब नेशनल बैंक व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्योंग का भ्रमण किया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देना था। विद्यार्थियों को कई जानकारी मिली। साथ ही उन्होंने कई गुर भी सीखे।
इन संस्थानों के माध्यम से बेरोजगार युवक युवतियों, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तक है, निशुल्क रहने एवं भोजन व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे देश में 590 आरएससीटीआई भारत सरकार के संयोजन में यह कार्य कर रहे हैं। आरएससीटीआई ग्योंग के निर्देशक धर्मेंद्र कथूरिया एवं सहायक स्टाफ रवि ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें सरकारी स्कीम और अटल पेंशन के बारे में जानकारी दी। निर्देशक धर्मेंद्र कटोरिया ने बैंकिंग आईएफएससी कोड के और एमएसएमई की भी संपूर्ण जानकारी दी एवं बैंक प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के मुख्य गुर भी सिखाए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रांगण में श्रमदान भी दिया । प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने विद्यार्थियों में जानकारी के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। इस मौके पर डॉ. विशाल आनंद, डॉ. शशि माटा एवं डॉ. सुचेता आदि मौजूद रहीं।