फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध होर्डिंगों पर कार्रवाई के अभाव में बढ़ रही समस्या

Sun, 14 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के प्रमुख चौकों और व्यस्त सड़कों पर इन दिनों अवैध होर्डिंगों और पोस्टरों की भरमार देखने को मिल रही है। बिना अनुमति के सड़क के डिवाइडरों, बिजली के खंभों, दीवारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आंधी-तूफान में हादसों का कारण भी बन सकते हैं।

खासतौर पर ढांड रोड पर अवैध होर्डिंग और पोस्टरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे शहर की सूरत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध होर्डिंग कई बार वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं। रात के समय ये होर्डिंग और पोस्टर और भी ज्यादा परेशानी का कारण बनते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई जगहों पर दीवारें पूरी तरह पोस्टरों से ढकी हुई हैं, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंगों के चलते नगर परिषद को राजस्व की भी भारी हानि हो रही है। नियमों के तहत होर्डिंग लगाने पर परिषद को शुल्क मिलता है, लेकिन अवैध होर्डिंगों से न तो परिषद को कोई राजस्व मिल रहा है और न ही शहर को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने की दिशा में कोई सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि अवैध होर्डिंगों ने शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा दिया है।

कई स्थानों पर सरकारी नियमों के विपरीत बिजली के खंभों, पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर भी होर्डिंग और बोर्ड टांगे गए हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से भी नुकसानदायक है। तेज हवा या बारिश के दौरान ये होर्डिंग गिरकर किसी बड़े हादसे को भी जन्म दे सकते हैं। नगर परिषद के अधिकारी समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाने के दावे जरूर करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान जुर्माना वसूल कर उसे परिषद के खजाने में जमा कराया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कुछ ही दिनों में दोबारा अवैध होर्डिंग नजर आने लगते हैं। अधिकारियों के अनुसार, गत नवंबर माह में करीब साढ़े चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था और कई अवैध होर्डिंग भी हटाए गए, लेकिन समस्या जस की तस है।


अमन ने बताया कि पेड़ों पर लगे अवैध बोर्ड और होर्डिंग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं। कभी भी ये गिरकर किसी को चोट पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन




रोहित ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग इन स्थानों की सुंदरता को खराब कर रहे हैं। अवैध बोर्ड और होर्डिंगों को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए, ताकि शहर साफ-सुथरा और सुरक्षित बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें